एबीपी लाइव पॉडकास्ट की खास पेशकश 'संवाद' पर हमारे साथ जेल सुधारक और तिनका-तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉक्टर वर्तिका नंदा हैं. चार साल पहले 31 जुलाई 2019 को देश की सबसे पुरानी जेलों में से एक आगरा डिस्ट्रिक्ट जेल में तिनका तिनका की संस्थापक वर्तिका नंदा जी की तरफ से कम्युनिटी रेडियो की शुरुआत की गई. ये भारतीय जेलों के सुधार की दिशा में एक एतिहासक कदम था. इन बीते चार वर्षों के दौरान किस तरह तिनका तिनका ने कैदियों की जिंदगी बदली है और उसका उसका आगे क्या मिशन है? साथ ही देश में मौजूदा जेलों की क्या हालात हैं? इस पर आइये पूरी चर्चा एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर राजेश कुमार के साथ सुनते हैं.