एबीपी लाइव पॉडकास्ट की खास पेशकश संवाद पर हमारे साथ एडवोकेट गोपाल कृष्ण हैं. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पैसे के बदले संसद में सवाल पूछने के मामले में एथिक्स कमेटी के सामने पेश क्या हुईं, इसके बाद जमकर सियासी बवाल हुआ और आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. महुआ और विपक्षी सांसदों ने एथिक्स कमेटी के चीफ विनोद सोनकर पर अनैतिक सवाल पूछने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार किया. हालांकि, विनोद सोनकर की तरफ से उल्टा विपक्ष पर ही आरोप लगाया गया कि उन्होंने ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का आरोप लगाकर ब्वॉयकॉट किया है. एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर आइये सुनते हैं पूरी चर्चा.