एबीपी लाइव पॉडकास्ट की खास पेशकश संवाद पर हमारे साथ दिल्ली बार काउंसिल के पूर्व प्रसिडेंट और एडवोकेट मुरारी तिवारी हैं. केन्द्र सरकार की तरफ से लाए गए हिट एंड रन कानून के खिलाफ देश में कई जगहों पर ट्रक और डंपर चालकों ने अपना विरोध जताते हुए सड़कों पर जाम कर दिया है. ये प्रदर्शन दिल्ली से लेकर मुंबई, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक देखा जा सकता है. दरअसल, मोदी सरकार की तरफ से लाए गए नए कानून में अगर कोई कुचलकर भागता है तो उसे 10 साल तक की जेल के साथ ही 7 लाख के जुर्माने का प्रावधान है. पहले सिर्फ 2 साल की सजा थी और कुछ ही दिनों में ड्राइवर को बेल भी मिल जाती थी. आइये सुनते हैं एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर राजेश कुमार के साथ पूरी बातचीत.